Nainital News: सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में डूबने से मौत,

नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है। बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- बैणी सेना की उपलब्धि में मा० महापौर और नगर आयुक्त का भव्य स्वागत किया

सम्बंधित खबरें