Nainital News: अंगीठी की गैस से ननद-भाभी की मौत

भीमताल (नैनीताल):- ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या के तोक पनखाल में बुधवार रात कमरे में रखी अंगीठी की गैस से ननद-भाभी की मौत हो गईं। बृहस्पतिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले की सूचना खनस्यूं पुलिस को नहीं है।

जानकारी के अनुसार डालकन्या के पनखोल में बुधवार रात बिश्नी देवी (26) पत्नी गिरीश आर्या और ममता (14) पुत्री शंकर राम ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। कमरे में खिड़की न होने पर अंगीठी की गैस से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आपसी विवाद के चलते जीजा-साले में चलीं गोलियां! छह लोग घायल

बिश्नी देवी की एक साल की बेटी दादा शंकर राम आर्या के पास सोई थी। रात 10 बजे भूख लगने पर बच्ची रोने लगी तो शंकर राम उसे बहू बिश्नी देवी के पास लेकर गए लेकिन उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर किसी तरह से दरवाजा खोला गया, जहां ननद और भाभी बेहोश पड़े थे। डालकन्या स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. हिमेश मटियाली का कहना है कि परिजनों की सूचना वह मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। कहा कि कमरे में खिड़की नहीं थी और वहां अंगीठी रखी थी। उन्होंने आशंका जताई कि अंगीठी की गैस के चलते दोनों की मौत हुई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Asian Games : एथलेटिक्स में भारत को दो और पदक, 10000 मीटर रेस में कार्तिक ने रजत और गुलवीर ने कांस्य जीता....👇👇

सम्बंधित खबरें