नैनीताल (दुःखद खबर):- ओखलकांडा ब्लॉक में आज सुबह भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

आज सुबह ही बेहद दुखद खबर सामने आ रही है नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  World Cup 2023: टीम इंडिया के ये 4 धाकड़ ऑलराउंडर वर्ल्ड कप में पलटेंगे कई मैच... 1983 और 2011 में इन 3 दिग्गजों ने रचा था इत‍िहास.....

नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सुबह 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है।

सम्बंधित खबरें