नैनीताल (बड़ी खबर) :- जंगली सूअर के हमले में दो किसान घायल….

गरमपानी (नैनीताल) न्यूज़ :- बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव में सोमवार रात जंगली सूअर के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भीमताल बस हादसे में घायल यात्री को किया हेली एम्बुलेंस के जरिये AIIMS ऋषिकेश शिफ्ट किया

सोमवार सुबह सात बजे डेयरी में दूध पहुंचाकर गांव को लौट रहे दीप चंद्र उपाध्याय (52) पुत्र मदन मोहन और जीवन सिंह नेगी (47) पुत्र नैन सिंह निवासी जाख पर अचानक सूअर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सूअर जंगल में भाग गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी गरमपानी पहुंचे जहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार : ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

सम्बंधित खबरें