आयुक्त दीपक रावत ने किया एस्ट्रो पार्क का निरीक्षण, पाई ये कमियां, पढ़े पूरी खबर…..

नैनीताल न्यूज़ :- कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल के समीप ताकुला गांव स्थित निर्माणाधीन एस्ट्रो पार्क और गाँधी ताकुला आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एस्ट्रो पार्क में बन रहे 8 कमरों और होटल का निरीक्षण किया। बताया कि 2021-22 में पैसा आवंटन कार्यदाई मंडी संस्था को दे दिया था। लेकिन कार्यदाईं संस्था के कार्य में लापरवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को हर 15 दिन में कार्य की प्रगति रिपोर्ट देने की बात कही। उन्होंने गर्मियों के सीजन से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे सीजन के समय पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल : इन चार राशि के लोगों को मिल सकते हैं नौकरी में अच्छे अवसर, पढ़ें अपनी राशिफल


इसके बाद आयुक्त ने गाँधी ताकुला आश्रम का निरीक्षण किया।बताया कि आश्रम ए डी बी की फंडिंग से कुछ वर्ष पहले बना था, जो वर्तमान में पर्यटन विभाग को हस्तान्तरित किया गया।
इस दौरान उन्होंने पार्क में साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।परिसर के भीतर बेहतर रख रखाव की बात कही।व्यू पाइंट के आस पास घास और झाड़ियों का कटान और विद्युत तार को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम को जल्द सुचारु करने की बात कही, कहा कि यह आश्रम एक धरोहर है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS – नर्सिंग भर्ती का शासनादेश जारी, 1383 पदों पर होगी भर्ती

आयुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

निरीक्षण के दौरान ताकुला गांव के ग्रामीणों ने आयुक्त को बिजली, पानी, गैस आदि की समस्या बताई। जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में जमकर हो रही नशा तस्करी, 14.29 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...👇👇


इस दौरान कुमाऊं मंडल डा. संदीप तिवारी, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, ईओ राहुल आनंद, हरीश मनराल, दीपक,कमलेश सिंह बिष्ट, कोमल, अक्षय कुमार, संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें