अल्मोड़ा में जमकर हो रही नशा तस्करी, 14.29 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…👇👇

अल्मोड़ा न्यूज़ :- अल्मोड़ा में नशे के सामान की तस्करी पर लगाम लगाने के दावों के साथ नशा मुक्ति अभियान के बीच स्मैक तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन स्मैक तस्करी के मामले आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने 14.29 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा है। दोनों स्मैक को जिले के युवाओं को ऊंचे दाम में बेचने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : वन संरक्षण और ग्रीन कवर बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी पहल, कैंपा बैठक में दिए निर्देश

शनिवार को लोधिया बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान क्वारब की तरफ जा रही स्कूटी यूके 01-8001 को रोककर उस पर सवार दो युवकों की तलाशी ली गई। स्कूटी सवार पीयूष नयाल (25) निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी के पास से 6.58 और भूपेंद्र सिंह (25) निवासी ग्राम पाखुड़ा, हवालबाग, हाल निवासी नियर बेस अस्पताल के पास से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया। स्कूटी को भी सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि दोनों हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर जिले के युवाओं को ऊंचे दाम में बेचने की फिराक में थे। टीम में एसआई सौरभ कुमार भारती, दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल राकेश भट्ट, राजेश भट्ट, मो. यामीन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नगर निगम सभागार में ADM ने ली बैठक, जलभराव और आपदा से निपटने की रणनीति तैयार

सम्बंधित खबरें