हल्दुचौड़ (बड़ी खबर) :- 12वीं के छात्र पर अज्ञात युवकों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस…….

हल्दुचौड़ न्यूज़ :- कोचिंग पढ़ कर घर को जा रहे छात्र पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

स्वजनो द्वारा छात्र का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार कराया गया। इधर छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोमवार की देर शाम को हल्दी छोड़कर गोपी पुरम निवासी हल्दी कर व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट का 12वीं में पढ़ने वाला पुत्र हर्षित बिष्ट शिवालिपुरम से ट्यूशन पढ़कर घर को जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे को पार कर जंगल रेलवे लाइन वह हाईवे के बीच के जंगल में पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए चार नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लोबल इंवेस्टर समिट: ITC ने 5000 करोड़ के निवेश का दिया प्रस्ताव, सीएम धामी बोले- 2.5 लाख करोड़ का लक्ष्य

जिससे हर्षित घायल होकर जमीन में गिर गया। घर पहुंचने में देर होने पर खीम सिंह बिष्ट उसे ढूंढने गया तो वह रास्ते में गिरा हुआ मिला। बेटे को घायल देख उसे हल्द्वानी ले जा कर निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले बहनों को तोहफा : रोडवेज बसों में निशुल्क सफर करेंगी बहनें

इसके बाद मंगलवार दोपहर को हल्दुचौड़ चौकी पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों व व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने छात्रा के पिता खीम सिंह की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ! एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, बेटा घायल

सम्बंधित खबरें