Nainital News: दुल्हन करती रही इंतजार, जाम में फंसा दूल्हा, बाराती परेशान…..

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही दूल्हे की कार मंगलवार दोपहर 12 बजे झूलापुल गरमपानी में कटान के चलते जाम में फंस गई। इस बीच दूल्हा, बरातियों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी के कटान के चलते मंगलवार को जाम में बरात भी फंस गई। डेढ़ घंटा तक फंसे रहने से दूल्हे के साथ ही सैकड़ों यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही दूल्हे की कार मंगलवार दोपहर 12 बजे झूलापुल गरमपानी में कटान के चलते जाम में फंस गई। इस बीच दूल्हा, बरातियों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 1.30 बजे आवागमन सुचारू होने पर बरात हल्द्वानी की ओर रवाना हो सकी। 

सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य के चलते वाहन चालक, यात्री, सैलानी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एनएच से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : ’‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास- राज्यपाल

सम्बंधित खबरें