नैनीताल : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 से 27 जून तक नैनीताल प्रवास पर, जिला प्रशासन ने तैयारियों को दी अंतिम रूप….

नैनीताल न्यूज़ :- माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 जून से 27 जून तक तीन दिवसीय प्रवास पर पर्यटन नगरी नैनीताल आ रहे हैं। इस दौरान वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय एवं शेरवुड कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

उक्त प्रवास के दृष्टिगत सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उनके विभागीय दायित्वों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कैंचीधाम में ओवररेटिंग की शिकायत! SDM बोले होगी कार्रवाई

उन्होंने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को माननीय उपराष्ट्रपति जी के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तु को हल्द्वानी से ज्योलिकोट एवं नैनीताल तक के समस्त मार्गों की मरम्मत, गड्ढामुक्तिकरण एवं मलवा हटाने का कार्य समय से पूर्ण कराने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (शर्मनाक) : पिता ने किया नाबालिक बेटी से दुष्कर्म! मुकदमा दर्ज

सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हल्द्वानी से ज्योलिकोट तक नगर निगम हल्द्वानी, ज्योलिकोट से हनुमानगढ़ी तक जिला पंचायत एवं हनुमानगढ़ी से नैनीताल नगर तक नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा चिकित्सा विभाग को उपराष्ट्रपति जी के मानकों के अनुसार मेडिकल टीम एवं आवश्यक दवाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समन्वयपूर्वक और समय से पूरा किया जाए, जिससे माननीय उपराष्ट्रपति जी का प्रवास गरिमा एवं सम्मान के अनुरूप संपन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गंगापुर कबड़वाल गौशाला का निरीक्षण किया

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेन्द्र सिंह नेगी, जीएम केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल, अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, बीसी पंत, परितोष वर्मा, डिप्टी कलेक्टर गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें