उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर ही मौत

रुद्रप्रयाग न्यूज़ :- रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाइपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले किया।पुलिस के मुताबिक आज 26 मई को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (दु:खद खबर) :- बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, परिवार में कोहराम.....

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए हुई। वाहन सवार व्यक्ति रुद्रप्रयाग का ही रहने वाला था जो रुद्रप्रयाग बाजार से जवाड़ी की ओर आते समय अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : किच्छा में विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर की खुदकुशी

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक व्यक्ति सवार था व जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने की फल सब्जी कारोबारियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ की बैठक

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान भागीरथ लाल पुत्र ममराज उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम थापला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

सम्बंधित खबरें