नैनीताल : कैंची धाम से दर्शन कर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीख पुकार

नैनीताल न्यूज़ :- नैनीताल में मंगलवार शाम को सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम से किच्छा वापस लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर ज्योलीकोट के नंबर एक मोड़ के पास खाई में गिर गई। कार खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी राजेश कार संख्या(यूके 04 एन 1626) से अपनी पत्नी, पुत्र, बहु व 14 वर्षीय बच्ची के साथ कैंची धाम से वापस लौट रहे थे। हल्द्वानी रोड में ज्योलीकोट के समीप नंबर एक मोड़ के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले वो संभल पाते उनकी कार खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोङाः बिनसर वनाग्नि में झुलसे एक और वनकर्मी ने दम तोङा !

20 मिनट रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला

सूचना के बाद मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चालाया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि 100 फीट गहरी खाई में 20 मिनट तक रेस्क्यू चलाकर कार में सवार पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बताया कि कार में सवार लोगों को गुम चोट आई हैं। उपचार के लिए उनको निजी वाहन से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान प्रत्यक्ष दर्शी ज्योलीकोट निवासी सतीश टम्टा व स्थानीय युवक भी बचाव कार्य में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : CM धामी ने प्रातः काल सभी जिलाधिकारियों से जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली


सम्बंधित खबरें