देहरादून : पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जनपदों में दो चरणों में होगा मतदान

देहरादून न्यूज़ :- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में आज उत्तराखंड पंचायत चुनावों को लेकर अहम जानकारी साझा की गई। आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह चुनाव हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जनपदों में संपन्न कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Update : WhatsApp Business अकाउंट का आया नया अपडेट, जानिए क्या अपडेट है,..पढ़े पूरी खबर.....

चुनाव कार्यक्रम

नामांकन प्रक्रिया: 25 जून से 28 जून 2025 तक, प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक।

नामांकन पत्रों की जांच: 29 जून से 1 जुलाई तक।

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2025।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आज घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम

🔹 चुनाव चरण

पहला चरण:

प्रतीक आवंटन: 3 जुलाई 2025

मतदान: 10 जुलाई 2025 (प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक)

दूसरा चरण:

प्रतीक आवंटन: 8 जुलाई 2025

मतदान: 15 जुलाई 2025 (प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक)

🔹 मतगणना की तिथि: 19 जुलाई 2025

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

जिला निर्वाचन अधिकारी संबंधित जिलों में विस्तृत कार्यक्रम जारी करेंगे। आयोग ने सभी उम्मीदवारों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें।

सम्बंधित खबरें