रामनगर : डीएम वंदना सिंह पहुंची गर्जिया मंदिर, आगजनी की घटना का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

रामनगर न्यूज़ :- कोसी नदी के मध्य टीले पर स्थापित प्राचीन गिरिजा देवी मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकानों में सोमवार दोपहर आग लगने से दुकानों में रखी पूजा-पाठ सामग्रियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई । यहां दुकानें लकड़ी, कपड़ा और तिरपाल से बनी थीं। इन्हीं दुकानों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पूजा-पाठ की सामग्रीयां रखी थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! रिश्वत लेते पकड़ा गया अपर तहसीलदार का पेशकार

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रामनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित गिरिजा माता मंदिर परिसर में हुई आगजनी की घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां लगभग 30-35 दुकानें/फड़ थे, जो पूर्ण रूप से आगजनी की घटना में नष्ट हो गए हैं, जिनके स्वामियों द्वारा राहत सहायता की मांग की गई है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा यह राहत की बात है कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई है और न ही किसी के जख्मी/घायल होने का कोई मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (Good News)- नेशनल बैडमिंटन में मनस्वी ने स्वर्ण पदक जीता, मनस्वी पाठक ने Immortal International School halduchaur का नाम रोशन किया....

जिलाधिकारी ने घटना के प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा घटना में हुए नुकसान का आकलन कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने मंदिर समिति और व्यापारियों को समझाया कि मंदिर के आस पास दुकानों को लगाने की व्यवस्था में खामियों को पहचान कर उनमें सुधार करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो। जिलाधिकारी ने मंदिर समिति गिरिजा देवी मंदिर के अध्यक्ष और सदस्यों को भी व्यवस्था में सुधार करने की निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आज लाखनमण्डी गौलापार में यू0सी0एफ0 धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया......

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह, एसडीओ वन विभाग रामनगर पूनम कैंथोला, पुलिस और वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग टीम भी उपस्थित रही।

सम्बंधित खबरें