रामनगर : डीएम वंदना सिंह पहुंची गर्जिया मंदिर, आगजनी की घटना का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

रामनगर न्यूज़ :- कोसी नदी के मध्य टीले पर स्थापित प्राचीन गिरिजा देवी मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकानों में सोमवार दोपहर आग लगने से दुकानों में रखी पूजा-पाठ सामग्रियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई । यहां दुकानें लकड़ी, कपड़ा और तिरपाल से बनी थीं। इन्हीं दुकानों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पूजा-पाठ की सामग्रीयां रखी थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद

यह भी पढ़ें 👉  "स्वच्छता ही सेवा-2024" के तहत श्रेष्ठ यूथ क्लब व हिमालयन कम्प्यूटर्स के छात्र-छात्राओं द्वारा बेरीनाग के नाग मंदिर परिसर में सफाई अभियान व शपथ ग्रहण किया

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने रामनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित गिरिजा माता मंदिर परिसर में हुई आगजनी की घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां लगभग 30-35 दुकानें/फड़ थे, जो पूर्ण रूप से आगजनी की घटना में नष्ट हो गए हैं, जिनके स्वामियों द्वारा राहत सहायता की मांग की गई है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा यह राहत की बात है कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई है और न ही किसी के जख्मी/घायल होने का कोई मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुत्व के गढ़ में हारी भाजपा ने मुस्लिमों के गढ़ में सपा को धूल चटाई,बीजेपी ने कुंदरकी से लिया अयोध्या की हार का बदला.

जिलाधिकारी ने घटना के प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा घटना में हुए नुकसान का आकलन कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने मंदिर समिति और व्यापारियों को समझाया कि मंदिर के आस पास दुकानों को लगाने की व्यवस्था में खामियों को पहचान कर उनमें सुधार करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो। जिलाधिकारी ने मंदिर समिति गिरिजा देवी मंदिर के अध्यक्ष और सदस्यों को भी व्यवस्था में सुधार करने की निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के डायरेक्टर डॉ संदीप तिवारी ने 3D प्रिन्टिंग टैक्नोलोजी से अवगत कराया, देखें........

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह, एसडीओ वन विभाग रामनगर पूनम कैंथोला, पुलिस और वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग टीम भी उपस्थित रही।

सम्बंधित खबरें