रुद्रपुर : मां ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने लगाई फांसी….

रुद्रपुर न्यूज़ :- मां के रुपये देने से इन्कार करने पर गुस्से से घर से निकले युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रवींद्रनगर ट्रांजिट कैंप निवासी 25 वर्षीय राम मंडल पेंटर था। रविवार रात आठ बजे राम मंडल ने अपनी मां से कुछ रुपये मांगे। मां के इन्कार करने पर वह गुस्से में घर से चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) - बिना थर्ड पार्टी निरीक्षण के हैंडोवर कर दी नहर, डीएम ने मांगा जवाब, पढ़ें पूरी खबर.....

देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा बाईपास कल्याणी नदी के पास एक पेड़ पर कपड़े का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने उसे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्वजन के मुताबिक राम मंडल नशे का आदी था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भीमताल बस हादसे में घायल यात्री को किया हेली एम्बुलेंस के जरिये AIIMS ऋषिकेश शिफ्ट किया

सम्बंधित खबरें