देहरादून : उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म—सैनिक कल्याण मंत्री संग सकारात्मक वार्ता, सोमवार को जारी होंगे लिखित आदेश


देहरादून न्यूज़ :- प्रदेश के 20 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने को तैयार हो गए हैं। रविवार शाम सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही। दोनों पक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूर्ण भरोसा जताया है। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि समान कार्य का समान वेतन मामले में सोमवार को लिखित आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : 5 मई से बदल सकता है मौसम, पहाड़ों में बारिश होने की संभावना

उपनल कर्मचारी 10 नवंबर से नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहले ही उपनल कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दे चुके हैं। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में भी सरकार ने इन मांगों को स्वीकार किया, लेकिन कर्मचारी लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन पर अड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : भारी बारिश के चलते इस जिले के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद , आदेश जारी

रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री से वार्ता करने पहुंचे उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल, हरीश कोठारी, विनय प्रसाद, महेश भट्ट, पीएस बोरा और अनिल जुयाल सकारात्मक रुख के साथ वापस लौटे।

गोदियाल ने बताया कि वार्ता बेहद सकारात्मक रही और सोमवार को सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। कर्मचारियों को समान वेतन के लिखित आदेश का आश्वासन मिल चुका है, इसलिए वे हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, नैनीताल के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी 4 अगस्त को बंद

उधर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी पुष्टि की कि बातचीत सफल रही और कर्मचारी कार्य पर लौटने को राजी हो गए हैं।

सम्बंधित खबरें