हल्द्वानी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 7 अभियुक्त गिरफ्तार – अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद…..

हल्द्वानी न्यूज़ :- दिनांक 23 जून 2025 को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड, बिड़ला स्कूल के पास हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला सहित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफ.आई.आर. संख्या 201/25, धारा 109/191(3)/115(2)/352/351(2)(3)/324(4)/324(5)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत रोहित मंडोला व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पौड़ी में हादसा...खाई में गिरी श्रीनगर के लिए निकली बस, चार की मौत की आशंका, दो दर्जन से ज्यादा घायल...

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया बनीं ग्राम प्रधान

इस टीम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस सेल की मदद से अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते इस जिले के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद

टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त रोहित मंडोला सहित कुल 07 आरोपियों को बेलबाबा मंदिर के आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन एवं एक जीवित कारतूस बरामद किया गया।

सम्बंधित खबरें