हल्द्वानी : लापता हुई महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में मिला, मचा हड़कंप…

हल्द्वानी न्यूज़ :- हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवाबी रोड से लापता हुई एक महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली (बड़ी खबर) :- भूस्खलन के डर से स्थानीय लोग सो नहीं पा रहे हैं, कौंज गांव के 45 परिवार, दहशत में जी रहे लोगों का छलका दर्द......

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छीड़ाखान हादसा : एसटीएच में भर्ती योगेश की तबीयत में नहीं आ रहा सुधार....

सम्बंधित खबरें