मानसखण्ड मन्दिर माला योजना के अन्तर्गत पर्यटन को बढावा, कैंचीधाम मन्दिर परिसर में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं मन्दिर समिति के साथ समीक्षा की…..

भवाली न्यूज़ :- मानसखण्ड मन्दिर माला योजना के अन्तर्गत पर्यटन को बढावा देने हेतु कैंचीधाम मन्दिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान व सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में मंगलवार को कैंचीधाम मन्दिर परिसर में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं मन्दिर समिति के साथ समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : छात्रा के शादी से इनकार पर प्रेमी ने खाया जहर

आयुक्त ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता है कि कैंची धाम में मास्टर प्लान बने श्रद्धालुओं को कैसे हम हाईटेक सुविधा दे सकते हैं उसको देखते हुये मास्टर प्लान के तहत सभी विभागों के अधिकारियों व मन्दिर समिति के पदाधिकारियो के साथ प्रस्तावित डीपीआर के सम्बन्ध में वार्ता की गई। उन्होंने कहा जो डीपीआर बने उसमें सभी विभागों का समन्वय व सहभागिता हो। उन्होने कहा डीपीआर भविष्य के दूरगामी परिणामो के देखते हुये बनाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- सीएम धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार, लंदन प्रवास में सीएम धामी ने कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर......

आयुक्त ने कहा कि मन्दिर में एक नया ब्रिज बनाया जायेगा, शिप्रा नदी पर एलिएन बनाये जायेंगे जिससे भूकटाव रूकेगा। उन्होने कहा बाईपास सर्वे कर लिया गया हैै शीघ्र ही एलाइमेंट का कार्य किया जायेगा साथ ही मन्दिर परिसर में हाईटेक पार्किग की सुविधा के साथ ही श्रद्धालुओं हेतु हाईटेक शौचालय, गार्डन, व्यू प्वाइंट मास्टर प्लान के तहत बनाये जायेंगे।

समीक्षा के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ही मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा भी सुझाव दिये गये। इसके उपरान्त आयुक्त ने कैंचीधाम मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Roorkee News: चोरी का मुकदमा दर्ज न करना चौकी प्रभारी को पड़ा भारी.....

समीक्षा के डीआईजी योगेश सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, एसएसपी पीएन मीणा, एएसपी डा0 जगदीश चन्द्र,नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही मन्दिर समिति के सचिव आलोक चोपडा, शैलेस साह, ओम प्रकाश, कु0 जया प्रसादा, अश्वनी कुमार, प्रधान पंकज निगल्टिया के साथ ही लोनिवि, वन विभाग, सिचाई, राजस्व आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें