उत्तराखंड : भांजे ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दोनों घर से भागे

चंपावत न्यूज़ :- चंपावत जिले के पाटी विकासखंड की एक नाबालिग से रिश्ते के भांजे ने दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया है। गर्भवती होने की जानकारी के बाद दोनों फरार हैं। युवती के परिजनों ने पाटी थाने में आरोपी भांजे के खिलाफ तहरीर दी है। पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी से चंपावत के एक युवक पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि नाबालिग चंपावत में अपने रिश्तेदारों के यहां पढ़ने के लिए गई थी। नाबालिग की बड़ी बहन का कहना है कि आरोपी भांजा लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता था। शक होने पर परिजनों ने नाबालिग का बीते दिनों स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जब नाबालिग और भांजे को इसकी जानकारी मिली तो वह दोनों फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (बड़ी खबर) :- LBS कॉलेज के छात्रों के बीच हुई लड़ाई, दोनों गुट के छात्र हुए घायल, दोनों तरफ से तहरीर, चुनाव के नाम पर अराजकता का खेल.... 👇👇

सूत्रों के मुताबिक नाबालिग और आरोपी ने करीब तीन माह पूर्व किसी मंदिर में शादी भी रचाई है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पाॅक्सो के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच प्रभारी महिला सेल उपनिरीक्षक सुमन पंत को दी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। आरोपी भांजा बालिग है या नाबालिग है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई है।

सम्बंधित खबरें