उत्तराखडः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! चार घायल, दो गंभीर

रुद्रप्रयाग न्यूज़ – अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी बाईपास पर बीती देर रात 10:20 बजे के करीब हुआ।


वहीं स्थानीय लोगों द्वारा आपदा प्रबंधन को सूचना दी गई कि रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के वन प्रभाग कार्यालय के पास UK 07 AV 8221 एक्सयूवी वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : हाथ मुंह बांधकर 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म


मौके पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

कार में मुकेश सिंह पुत्र हयात सिंह (उम्र 25 वर्ष), आयुष पुत्र रमेश (उम्र 17 वर्ष), आशिष पंवार पुत्र कृष्णा (उम्र 26) व मयंक सिंह पुत्र अरविंद सवार थे, जो रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। जिनमें मुकेश सिंह और मयंक सिंह की हालत ज्यादा खराब होने पर श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) :- शराब पीकर पहुंचे गुरुजी स्कूल, तो बर्खास्त की करवाई..... देखें....


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने तेजी के साथ रेस्क्यू कर घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना घायलों को परिजनों को दे दी गई।

सम्बंधित खबरें