उत्तराखंड : हल्द्वानी में सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाओं सहित चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट

  • पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं चारों आरोपी

हल्द्वानी न्यूज़ :- दूसरे राज्यों से नौकरी का झांसा देकर युवतियों से हल्द्वानी में देह व्यापार कराने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों के -खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चारों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। पुलिस ने गैंग चार्ट बनाकर डीएम की संस्तुति के लिए भेजा था जिसकी अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा युवक की डूबने से हुई मौत

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तीन सप्ताह पहले हीरानगर चौकी क्षेत्र के कलावती कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार चलते पकड़ा था। मौके से पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सोनाखाली स्थित 24 परगना निवासी तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उर्फ अनारुल शेख उसकी साथी शरीफा बेगम, सकलेन शेख और फैजल खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक तान्या शेख गैंग की सरगना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी : सुनकुंडी गांव के पास हादसा, सड़क से नीचे खाई की तरफ पलटी बस, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

पश्चिम बंगाल से युवतियों को गुमराह कर यहां लाने के बाद तान्या और शरीफा के साथ रखा जाता था। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी की ओर से आरोपियों का गैंग चार्ट बनाकर डीएम और एसएसपी की संस्तुति के लिए भेजा था। शनिवार को अनुमति मिलने के बाद चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : बॉर्डर 2 की शूटिंग, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले सन्नी देओल

सम्बंधित खबरें