उत्तराखंड : हाथ मुंह बांधकर 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

हरिद्वार न्यूज़ :- आए दिन दुष्कर्म के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र में एक किशोर ने 6 साल की बच्ची के हाथ और मुंह बात कर दुष्कर्म कर डाला। कई घंटे बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में हुई बर्फबारी, मैदान इलाकों में बढ़ी ठंड... देखों वीडियो...

पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताएं कि बृहस्पतिवार शाम उसकी 6 वर्षीय पुत्री एक 5 वर्षीय बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली : DM संदीप तिवारी ने मंगलवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिला आबकारी अधिकारी भी मिले कार्यालय से नदारद की सर्विस हुई ब्रेक….

आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चन्नी से बांध दिया और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख परिजन और ग्रामीणों में पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड़ : दूल्हा-दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन ने लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी

सीओ निहारिका सेमवाह ने बताया कि मामले में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित खबरें