रुड़की (बड़ी खबर):- शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, हाथ बांधकर गंगनहर में लगाई छलांग…..

रुड़की न्यूज़ :- एक प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाता देख लोगों ने सूचना पास में ही स्थित जल पुलिस चौकी को दी। जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

युवती की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, चर्चा है कि दोनों के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने वार्ड-58 और वार्ड- 60 बरेली रोड स्थित धानमिल का निरीक्षण किया

छलांग लगाने से पहले आराम से बैठकर कर रहे थे बातें

मंगलवार की दोपहर में एक युवक और युवती सोलानी पार्क के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, यहां पर दोनों काफी देर तक बैठकर आपस में बाचतीत करते रहे। इस बीच दोनों ने एक साथ अपने-अपने दाएं हाथ सेलाटेप से बांध लिए और गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : सीएम धामी ने एक लाख बेटियों को दिया तोहफा

युवती हायर सेंटर रेफर

युवती की हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती रुड़की और युवक कासगंज लखनऊ का रहने वाला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Saharanpur News: सहारनपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंदा, मौत

सम्बंधित खबरें