उत्तराखंड : भारी बारिश का रेड अलर्ट! कल इस जिले के स्कूल बंद करने के निर्देश

बागेश्वर न्यूज़ :- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 02.07.2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/ कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तकिम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 03.07.2024 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  UP : गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का कहर, 24 घंटे में 85 बच्चों समेत 156 लोगों पर किया हमला

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनाँक 03.07.2024 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : स्नोव्यू वार्ड नं 5 से प्रत्याशी पत्रकार प्रकाश पाण्डेय का वादा: निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ वार्ड की समस्याओं का होगा निस्तारण!

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सम्बंधित खबरें