उत्तराखंड : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, हॉकी कोच को दस हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़े पूरी खबर…..

  • विजिलेंस ने खेल विभाग कोटद्वार में तैनात सरकारी सहायक हॉकी कोच को 10000 / रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कोटद्वार न्यूज़ :- शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाईन न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी की (खेल विभाग ) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल की अण्डर 19 पुरूष हाँकी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे जनपद पिथौरागढ मे प्रतिभाग करवाने के लिये जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गढवाल ने उसके भाई को मैनेजर नियुक्त किया था। शिकायतकर्ता जो की हाँकी का प्राइवेट कोच है, जो दिंनाक 6/11/23 को जनपद पौड़ी की 14 सदस्यो हाँकी टीम को प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करवाने हेतु पिथौरागढ ले गया तथा टीम का आने जाने खाने का कुल व्यय 40,000 रू0 उसके द्वारा स्वयं किया गया जिसका भुगतान खेल विभाग द्वारा 27/11/23 को नियमानुसार कर दिया गया। जनपद पौड़ी के खेल विभाग में नियुक्त सरकारी हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी द्वारा उन 40,000 रू0 में से 17,000 रु0 रिश्वत के रूप में यह कह कर माँग की जा रही थी की अगर वह रिश्वत नही देता है तो आगे टींम को ले जाना का मौका शिकायतकर्ता को नही दिया जायेगा। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था ।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू की परीक्षा में नकल करते भाई-बहन सहित तीन पकड़े

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिंनाक 24.01.2024 (खेल विभाग) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के हाँकी के सरकारी कोच महेश्वर सिंह नेगी निवासी रतनपुर कुम्भीचौड निकट एस0बी0आई0 बैंक थाना कोटद्वार को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों शशिधर स्टेडियम गाड़ीघाट कोटद्वार में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दो हज़ार की रिश्वत लेते आरपीएफ चौकी इंचार्ज को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा, पढ़े पूरी खबर.....

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मरुगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

सम्बंधित खबरें