उत्तराखंड :- पुरुष और महिला होमगार्ड के पद खाली, 381 पदों पर भर्ती के लिए मांगी अनुमति

प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड उपलब्ध हैं। वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है, जिसके लिए गत फरवरी में आदेश जारी किए गए थे।

होमगार्ड विभाग ने 381 पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है। इनमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से गृह विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उम्र चालीस पार चढ़ रहा प्यार का बुखार, टूट रहे परिवार

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड उपलब्ध हैं। वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है, जिसके लिए गत फरवरी में आदेश जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : डीएम खुद पहुंचे ठेके पर शराब खरीदने! और फिर जो हुआ, पढ़े पूरी खबर

अब कुल मिलाकर पुरुष होमगार्ड के 461 और महिला होमगार्ड के 13 पद रिक्त हैं। इनमें से पुरुष होमगार्ड के 82 पद मृतक आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। जबकि, महिला के 11 पदों पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : Dream11 में पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं बन रहे हैं करोड़पति, इस जिले के महेंद्र रातों रात बने करोड़पति

इस हिसाब से अब महिला होमगार्ड के कुल दो पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि, पुरुष 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति शासन से मांगी गई है।

सम्बंधित खबरें