उत्तराखंड : पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गये परिजन, 11वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, पढ़े पूरी खबर…..

Ramnagar News: इससे पहले भी कई बार ऐसी खबर आप पढ़ और देख चुके है। अब उत्तराखंड के रामनगर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dry Day In Uttarakhand: प्रदेश में 22 जनवरी को नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश, पढ़े पूरी खबर....

जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र निवासी छात्रा उम्र 17 वर्ष का लंबे समय से एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक क्यारी के एक रिजॉर्ट में कार्यरत है। युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मेडिकल जांच करने पर नाबालिग गर्भवती निकली। इसके बाद डॉक्टरों ने छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। अस्पताल में छात्रा ने बालिका को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : विदेश मंत्रालय में अफसर बनी मोटाहल्दू की भावना जोशी, SSC में पाई ऑल इंडिया 120वीं रैंक

इसके बाद नाबालिग की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीएम धामी ने RTO ऑफिस में मारा छापा, मचा हड़कंप

सम्बंधित खबरें