उत्तराखंड : गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च अभियान में तीन और शव मिले, अब तक छह लोगों की हो चुकी मौत

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत 15 अगस्त की देर शाम को तीन शव मिले हैं। एनडीआरफ के जवानों ने मलबे से शवों को बरामद किया है। शुक्रवार को शवों की शिनाख्त होने की उम्मीद है। इसके उपरांत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद रूद्रप्रयाग के स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 47.43 करोड़ की लागत की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं तथा 1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

बता दें कि बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही तीन शव भी बरामद किए गए थे। अब, 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीन शव देर शाम को बरामद हुए थे। कल, शुक्रवार को शवों को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं।

सम्बंधित खबरें