उत्तराखंडः विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते पीआरडी जवान पकड़ा, दरोगा फरार, पढ़े पूरी खबर…..

Haridwar News: हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। जबकि उसका सहयोगी पीआरडी जवान 30 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने दबोच लिया।पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर)- सीएम धामी ने जिलाधिकारी को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं सुनने के दिए निर्देश

बुधवार रात जब बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एक पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जनपदों में दो चरणों में होगा मतदान

सम्बंधित खबरें