दु:खद : चारा लेने गए भाई बहन कोसी नदी में डूबे, मौत

किच्छा न्यूज़ :- किच्छा में दादी के साथ गौला नदी के पास घास काटने आए दो बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ : रात के अंधेरे में हुआ हादसा, व्यापारी दीपक जोशी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु!

जानकारी के अनुसार सिरौली कला निवासी अनंत (9) पुत्री हनीफ निवासी खटीमा और साद (8) पुत्र शहादत निवासी खटीमा अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए गौला नदी के पास आए हुए थे, बताया जा रहा है कि जब दादी घास काट रही थी तो दोनों बच्चे नदी की ओर चले गए और नहाने के लिए गौला नदी में चले गए। जहां दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय युवकों और पुलिस की टीम ने लगभग दो घंटे बाद बच्चों के शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (दु:खद खबर) :- बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, परिवार में कोहराम.....

सम्बंधित खबरें