Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के संकेत हैं। शुक्रवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बनभूलपुरा में पुलिस का जबरदस्त फ्लैग मार्च — सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस का शक्ति प्रदर्शन!

शनिवार को 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात का अनुमान है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। दून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। यह पिछले 10 वर्षों में सबसे कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक डिग्री अधिक था।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पिकअप ने खड़ी कारों में टक्कर मारी, खाई में गिरी

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आज से मौसम के बदलने और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते ठंड और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी पहुंचकर घायलों का जाना हाल, अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए

सम्बंधित खबरें