उत्तराखंड : युवक ने महिला की तरह मेकअप कर फंदे से लटक कर की आत्महत्या! सनसनी…

Mussoorie News :- युवक ने महिला की तरह मेकअप कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी युवक ने सरकारी आवास में फंदे से लटकर दी जान।

पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर देखा तो युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने साड़ी पहनी थी। बिंदी, लिपस्टिक भी लगाई थी और गले में हार भी पहना था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :- अब हादसे और आपदा में एप करेगी होमगार्ड और ग्राम चौकीदार को सक्रिय, सबसे पहले पहुंचेंगे मौके पर......

मृतक युवक की पहचान अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवास ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में काम करता था और सरकारी आवास में अकेले रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (JOB ALERT) :- 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, ITBP ने में जाने का सुनहरा मौका

इधर, मसूरी कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत तमाम पहलुओं की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने की फल सब्जी कारोबारियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ की बैठक

सम्बंधित खबरें