उत्तराखंड : युवक ने महिला की तरह मेकअप कर फंदे से लटक कर की आत्महत्या! सनसनी…

Mussoorie News :- युवक ने महिला की तरह मेकअप कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी युवक ने सरकारी आवास में फंदे से लटकर दी जान।

पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर देखा तो युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने साड़ी पहनी थी। बिंदी, लिपस्टिक भी लगाई थी और गले में हार भी पहना था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर अस्थायी रोक, आरक्षण नीति पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

मृतक युवक की पहचान अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवास ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में काम करता था और सरकारी आवास में अकेले रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  Road Accident: हापुड़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार दूसरी दिशा में ट्रक से भिड़ी, छह लोगों की मौत

इधर, मसूरी कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत तमाम पहलुओं की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष

सम्बंधित खबरें