उत्तरकाशी : बड़ा हादसा! हैलीकप्टर हादसे में पांच यात्रियों की मौत दो घायल….

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश : उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों के मौत की खबर सामने आई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

यह भी पढ़ें 👉  OMG : यूपी में नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर किया कांड! दूल्हे के टूट गए अरमान, जानिए पूरा मामला

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: अंगीठी की गैस से ननद-भाभी की मौत

 हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और दो घायल हैं।  सवार 04 यात्री मुम्बई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी (बड़ी खबर) :- सीएचसी से रेफर गर्भवती की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, परिवार में मातम

सम्बंधित खबरें