नैनीताल (बड़ी खबर) : वन विभाग की भूमि में अवैध तरीके से बना रहे होम स्टे पर आयुक्त ने लगाई रोक….

भीमताल न्यूज़ :- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को भीमताल के समीप जंतवाल गांव के तीन निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें आयुक्त को कई अनियमिताएं दिखी।

निरीक्षण में जंतवाल गांव में निर्माणाधीन भवन के पास अवैध खनन करने पर दो बिल्डरों और जे सी बी संचालक का चालान काटने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : सीएम के निर्देश पर चारधाम की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के लिए तैनात की गए हैं वरिष्ठ अधिकारी

वही निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वन विभाग की जमीन में बन रहे निर्माणाधीन होम स्टे और अवैध तरीके से चीड़ के करीब 6 पेड़ काटे गए। जिस पर आयुक्त ने होम स्टे निर्माण में रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों अवैध खनन करने पर चालान, दो माह से निर्माणाधीन होम स्टे में चोरी की बिजली पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार, वन विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों मामले की जांच करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : IAS दीपक रावत के जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, ब्याज पर धनराशि देना आदि से सम्बन्धित समस्याएं सुना जिनका आयुक्त द्वारा मौके पर समाधान किया गया

इस दौरान उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए पटवारी और अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में समय समय में निरीक्षण और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार समेत सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मलिक की संपत्ति खंगालेगी ईडी! राज्य सरकार ने कसा शिकंजा

सम्बंधित खबरें