मौसम : कल से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों और मैदाने इलाकों में बारिश की संभावना

  • पहाड़ों में तीन दिन और मैदानी इलाकों में दो दिन बारिश की संभावना

हल्द्वानी न्यूज़ :- पहाड़ों में तीन दिन और मैदानों में दो दिन फिर बारिश की संभावना बनी है। सप्ताह भर पहले हुई बारिश के बाद लगातार दिन में तेज धूप हो रही थी लेकिन अब फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार, 11 से 13 मार्च तक कहीं- कहीं बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य करार किया गया

पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों में 11 मार्च से बारिश और मैदानी इलाकों में 12 मार्च को कहीं हल्की और मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 8.2 डिग्री और मुक्तेश्वर का अधिकतम 18 और न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : छात्रा के शादी से इनकार पर प्रेमी ने खाया जहर

उधर, नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दिनभर धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल भी नजर आए लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं रहे। देर शाम तक आसमान साफ रहा।

सम्बंधित खबरें