मौसम : मैदान में हल्की बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, पढ़े पूरी खबर….

  • 31 जनवरी व 1 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Haldwani News :- मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 31 जनवरी व 1 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई। करीब 9:00 बजे बाद मौसम साफ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई मदरसे सील

पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को हल्द्वानी के आसपास क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 31 जनवरी व 1 फरवरी को मैदानी क्षेत्र में बारिश और मुनस्यारी मुक्तेश्वर में बर्फबारी हो सकती है।

    सम्बंधित खबरें