Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, देहरादून और यमुनोत्री में झमाझम बारिश

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकाें में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देर शाम मौसम ने करवट बदली। बड़कोट तहसील क्षेत्र में चटख धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम सहित  खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बारिश हो रही है। वहीं, राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जेजेएम की गलत रिपोर्ट पर संबंधित के खिलाफ होगी कार्रवाई : कमिश्नर

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकाें में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस ने मारा छापा, रंगे हाथ पकड़ा अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए, पढ़े पूरी खबर....

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।

सम्बंधित खबरें