बड़ा हादसा : उत्तरी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचला, मासूम सहित दो की मौत…..

इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को टाटा एस ने कुचल दिया। इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बनभूलपुरा में आयुक्त का छापा—अराजनबीस के घर से फर्जी दस्तावेज़ों का बड़ा जखीरा बरामद

जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:33 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मजनू का टीला इलाके में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच लोग घायल अवस्था में मिले। सभी घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ज्योति (30) को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  JOB-JOB : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड पुलिस के 327 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, पढ़े पूरी खबर....

उपचार के दौरान चार साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायल सुभाष और दो मासूम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वाहन चालक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जनपद की समस्त देशी/विदेशी मदिरा की दुकानें बन्द रहेंगी, आदेश जारी.....

सम्बंधित खबरें