अल्मोङाः बिनसर वनाग्नि में झुलसे एक और वनकर्मी ने दम तोङा !

अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभयारण्य में जंगल की आग बुझाने के दौरान बुरी तरह झुलसे एक और वनकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 21 वर्षीय कृष्णा कुमार ने बुधवार को दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। जबकि तीन अन्य घायलों का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंग बदरा, देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि बीती 13 जून को अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य के बुरुषखोटिया के जंगल में भीषण आग लग गई थी। उस दौरान आग बुझाते समय आठ वनकर्मी आग की लपटों की चपेट में आ गए थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य घायलों को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में उपचार के दौरान बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे 70 फीसदी झुलस चुके 21 साल के कृष्णा कुमार निवासी भेटुली अयारपानी ने दम तोड़ दिया। कृष्ण कुमार की मौत से परिजनों समेत ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर (बड़ी खबर) :- बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने 2810 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को हराया, उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत.....

कृष्णा कुमार फायर वॉचर के पद पर तैनात था। वहीं एम्स में भर्ती अयारपानी के भगवत सिंह भोज, खाकरी के कुंदन नेगी और घनेली अल्मोड़ा के कैलाश भट्ट की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सम्बंधित खबरें