अल्मोड़ा : सोमेश्वर में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, दो घायल… 👇👇

पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

पथरिया-मजखाली सड़क पर हिलेछीना के पास पत्थरों से भरी पिकअप बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (बड़ी खबर) :-गंगोत्री हाईवे बड़ा हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 की हालत गंभीर....

इस घटना में चालक जीत सिंह (68), उसमें सवार राजेंद्र कुमार (52) निवासी भाट नयाल जुला और मनोज कुमार (40) निवासी ज्यूला ग्वालाकोट को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रविवार 23 मार्च तक हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें। आयुक्त

वहां मौजूद चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी : मैक्स और कार की हुई जबरदस्त भिड़त, चालक की हुई मौत, तीन लोग हुए घायल.....

चिकित्सक डॉ. कमलेश उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रख कर पुलिस को सूचना दी गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

सम्बंधित खबरें