मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को काशीपुर रामलीला मैदान पहुंचकर दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथामृत सुना।दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन मुख्यमंत्री श्री धामी ने काशीपुर पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित किया व कथा वाचक साध्वी कालिन्दी भारती को फूल-माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरान्त उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा को सुना।

मुख्यमंत्री ने कथा में सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्य कथा वाचक व सुन रहे श्रद्धालुओं का हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। उन्होंने आशुतोष महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके ज्ञानामृत से हम सब आज कृतार्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सभी सन्तगणों व जनता का साथ प्राप्त होता है, इससे हमें नयी ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि संतों का समागम व हरि कथा दुर्लभ होते हैं ये बड़े सौभाग्य से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने स्वामी उमेशानन्द जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि हमें आप सभी पूज्य संतों का आशीर्वाद मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि आज प्रयागराज के दिव्य और अलौकिक महाकुंभ में आस्था, अध्यात्म और निर्मलता के पावन संगम में स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा के इस पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मन शुद्धता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर की भूमि धर्म, आध्यात्म की ऐतिहासिक भूमि है। पुरातत्व विभाग ने भी सर्वे कर काशीपुर की भूमि को ऐतिहासिक माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व आशीर्वाद से सरकार देवभूमि के संरक्षण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। केदारखण्ड व बदरीनाथ धाम में कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, मानसखण्ड मंदिर माला के अन्तर्गत मन्दिरों को जोड़ने व उनके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें काशीपुर मां बालसुन्दरी मन्दिर को भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखण्ड का मूल स्वरूप बना रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूसीसी लागू कर सभी को समान अधिकार व न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प पर सरकार पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी संतों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संतों व जनमानस का हमेशा आशीर्वाद व मार्गदर्शन यूं ही मिलता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  “छेनागाड़ में मौत का साया… DDRF बनी फरिश्ता!

इस दौरान विधायक श्री शिव अरोरा, मेयर श्री दीपक बाली, दर्जा मंत्री श्री सुरेश भट्ट, श्री मुकेश कुमार, श्री शैलेन्द्र मोहन सिंघल, श्री राम महरौत्रा, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री मणिकान्त मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार जोशी, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें