देहरादून (बड़ी खबर):- उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान…

देहरादून न्यूज़ :- उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। इसमें 11 मौतें अकेले देहरादून में हुई हैं। जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मरीजों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर):- सड़कें 30 तक गड्डा मुक्त करें, वरना सस्पेंड : धामी

प्रदेश में अभी तक सात जिलों में डेंगू ने दस्तक दी है। जबकि छह पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी संक्रमण रोग के तीन साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। डेंगू का संक्रमण काल नवंबर- दिसंबर रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश के बाद फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के लिए विभागों ने कसरत तेज की है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम : उत्तराखंड के कई जिलों में हो सकती है भारी बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में वर्ष वार डेंगू रोगियों की स्थिति

वर्ष डेंगू मामले मौतें

2018 591 02

2019 10622 08

2020 76 01

2021 738 02

2022 – –

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पत्नी गई मायके तो पति ने जहर खाकर दी जान, पढ़े पूरी खबर....

2023 अब तक 1005 12

सम्बंधित खबरें