हल्द्वानी : बारिश का कहर, कार नहर में बहने से 4 की मौत, 3 घायल – प्रशासन अलर्ट पर

हल्द्वानी न्यूज़ :- जनपद में बुधवार सुबह से लगातार हो रही मूसलधार वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के विभिन्न इलाकों में तेज़ बारिश के चलते अधिकांश बरसाती नाले उफान पर हैं। इसी क्रम में फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर हड़कंप! पूर्व सीएम हरीश रावत के काफिले की भिड़ंत से मचा कोहराम

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार में कुल सात लोग सवार थे। दुःखद रूप से इस हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

बारिश के चलते शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों जैसे देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ हो गया है। इन क्षेत्रों में आमजन को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गोरापड़ाव में कार ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर! स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन विभाग पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश की चेतावनी: 6 अगस्त को ऊधमसिंह नगर के सभी स्कूल रहेंगे बंद

प्रशासन की अपील:

आमजन अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

नालों, नहरों और तेज़ बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

सम्बंधित खबरें