हल्द्वानी : आज से बदल सकता है मौसम, पहाड़ों में आज से बारिश के आसार

हल्द्वानी न्यूज़ :- सोमवार को हल्द्वानी में तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि मंगलवार को कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में बारिश शुरू होने से गर्मी में राहत मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 दिन छुट्टी

सोमवार को सुबह मौसम सामान्य था। सुबह से ही हल्द्वानी का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सूरज चढ़ने के साथ ही मौसम में गर्मी बढ़ने लगी। हालांकि बीते रविवार की अपेक्षा सोमवार को सुबह 9:00 बजे तपिश कम रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नगर निगम के वार्डो में किसकी हुई जीत, देखिए अपने वार्ड का रिजल्ट

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सम्बंधित खबरें