गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने सेब के पौधों का निरीक्षण किया, एप्पल मिशन को बताया बागवानी की नई दिशा

गैरसैंण न्यूज़ :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पौधे न केवल उत्तराखण्ड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (दुःखद) :- दोस्त की माता को डेंगू के कारण बकरी का दूध लेकर जा रहा था अस्पताल, रास्ते में सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मास्टर माइंड : अब्दुल मलिक के घर की कुर्की, 11 बजे रात तक चलती रही कुर्की की कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों एवं युवाओं से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासपरक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक भी लिया।

सम्बंधित खबरें