हल्द्वानी : जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने आपदा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

हल्द्वानी न्यूज़ :- मानसून से पूर्व प्राकृतिक आपदा से निपटने एवं पूर्व सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी वंदना द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा के नेतृत्व में सिंचाई, वन आदि विभागों की टीम द्वारा गुरुवार को तहसील हल्द्वानी अंतर्गत चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा, भीड़ा व आमखेड़ा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर बरसात से पूर्व संभावित बाढ़ के खतरे आदि का आंकलन करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के अधिकारीयों ने अवगत कराया कि क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत डार्यवजन (मलबा हटाने) एवं तटबंधों के साथ अन्य बचाव कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने अवगत कराया कि सुनारधड़ा और कुटलिया क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति पूर्व में ही विभाग को दी गई है। मानसून से पहले सभी आवश्यक बचाव कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से कहा कि उक्त कार्य लोक एवं जनहित में महत्वपूर्ण है सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) : चार PCS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, लिस्ट जारी

निरिक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश सिंह,एसडीओ वन गणेश दत्त जोशी, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रेंकुली,क्षेत्रीय प्रशासक नंदन सिंह बोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें