मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नौ स्थानों पर 18 दिन तक चले राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के जरिए उत्तराखण्ड खेल परिदृश्य में प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। उत्तराखण्ड न सिर्फ पदक तालिका में अपनी रैंकिंग सुधारने में कामयाब रहा, बल्कि पूरे आयोजन को अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी अपनी क्षमता का परिचय दिया है।

देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडेय ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को श्री सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ✅पूर्व अभ्यास अभियान/मॉकड्रिल जनपद नैनीताल

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री विनय रोहेला, श्री विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बंसल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें