देहरादून (बड़ी खबर):-मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए की सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाए, अब 80 वर्षो के रिकॉर्ड की होगी जांच……

देहरादून :- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाए जाने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उसका चिन्हांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भूमि के चिन्हांकन के साथ ही भूमि के रिकॉर्ड ठीक करने के लिए भी अलग से टीम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जिस सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण नहीं है, उस भूमि को सुरक्षित रखने के लिए सीमांकन आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए। जिन भूमियों पर अतिक्रमण हो चुका है, उन्हें खाली करवाया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमण फिर से न हो सके। भूमियों पर अतिक्रमण न हो इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने लगाया रक्तदान शिविर! युवाओं के साथ सीओ नितिन लोहनी ने भी किया रक्तदान

80 वर्षों के रिकॉर्ड की भी जांच होंगी :-

मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि किसके नाम दर्ज है, यह देखने के लिए पिछले 60, 70 या 80 वर्षों के रिकॉर्ड की भी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भूमि का रिकॉर्ड के लिए पोर्टल तैयार हो जाएगा। आगे से इसी पोर्टल पर भूमि की सम्पूर्ण जानकारी अपलोड की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर :- 30 रुपये के लिए किया कत्ल, 11 साल बाद दोषी करार, उम्रकैद की मिली सजा... 5000 रुपये का भी लगा जुर्माना.....

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से सरकारी भूमि के चिन्हांकन में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी ली एवं इनके निराकरण के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए डिजिटल मैप तैयार किए जाएं। फोटो एवं वीडियो के माध्यम से लगातार अतिक्रमण रोकने के प्रयास किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  माननीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रिका बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर हल्दूचौड़ रामलीला मंचन का किया शुभारंभ

सम्बंधित खबरें